HomeBreaking Newsशाहरुख के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा का खास सरप्राइज, जगमगाती इमारत पर...

शाहरुख के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा का खास सरप्राइज, जगमगाती इमारत पर लिखा- ‘We Love U King Khan’!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की पॉपुलेरिटी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि दुनियाभर में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। उनकी फिल्मों से लेकर उनके अंदाज तक फैंस हर चीज के दीवाने हैं। यही वजह है कि शाहरुख का जन्मदिन भी किसी बड़े जश्न से कम नहीं होता। हर साल की तरह इस बार भी दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा ने खास अंदाज में किंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खास तस्वीरों और रोशनी से सजा बुर्ज खलीफा 

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर बुर्ज खलीफा को खास रोशनी और तस्वीरों से सजाया गया। शुरुआत में पूरी इमारत पीली रोशनी से जगमगाती नजर आई। इसके बाद स्क्रीन पर ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख’ और ‘हैप्पी बर्थडे पठान’ जैसे संदेश दिखाई दिए। इतना ही नहीं, शाहरुख खान की तस्वीर के साथ ‘वी लव यू’ का संदेश भी प्रदर्शित किया गया।

इस खास सेलिब्रेशन ने एक बार फिर दिखा दिया कि अभिनेता की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कितनी बड़ी है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और अपने पसंदीदा सितारे को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

शाहरुख ने भी फैंस को दिया खास गिफ्ट

अपने जन्मदिन पर शाहरुख खान ने भी फैंस के लिए एक खास सरप्राइज पेश किया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ शेयर किया है। इस गाने को मशहूर सिंगर एड शीरन और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। फैंस को शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार है और इस गाने ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें : EPFO देने जा रहा अपने यूजर्स को बड़ा गिफ्ट, अब WhatsApp पर मिलेंगी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments