HomeBreaking Newsपंजाब में हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य आगाज, 27 अक्टूबर को जालंधर...

पंजाब में हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य आगाज, 27 अक्टूबर को जालंधर में होगा उद्घाटन…

पंजाब में आयोजित होने वाली एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी(Punjab Hockey Champions Trophy) को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर को जालंधर में होगा। प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगी।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित चीन, मलेशिया, जापान, बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की हॉकी से जुड़ी गौरवशाली परंपरा को देखते हुए इस आयोजन को खास बनाया जाना चाहिए। इससे राज्य को अपनी खेल प्रतिभा, आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

सफाई पर रहेगा विशेष ध्यान

सरकार की तैयारियां केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं रहेंगी। CM मान ने जालंधर और मोहाली में साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थानों के रखरखाव और शहरों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा है। स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को आने-जाने में परेशानी न हो।

विदेशी खिलाड़ियों और उनके प्रतिनिधिमंडलों के लिए अच्छे आवास, भोजन, सुरक्षा और परिवहन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। होटलों से मैच स्थलों तक यातायात सुचारु रखने पर भी जोर दिया गया है।

विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी देखने का मौका

मुख्यमंत्री ने स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को मैच देखने का अवसर देने की योजना बनाने को कहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को हॉकी के प्रति प्रेरित करना और उन्हें पंजाब की खेल परंपरा से जोड़ना है।

प्रदेशभर में होगा ट्रॉफी टूर

टूर्नामेंट के प्रचार के लिए विशेष एसयूवी के माध्यम से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में ट्रॉफी टूर निकालने की योजना भी बनाई जाएगी। इसके साथ ही आयोजन की तैयारियों की निगरानी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी।

सरकार का लक्ष्य इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित करना और पंजाब को अंतरराष्ट्रीय हॉकी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है।

यह भी पढ़ें : नोएडा में 11 दिन तक लागू रहेगी धारा 163, पुलिस अलर्ट! जानें क्यों हुई इतनी सख्ती…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments