HomeBreaking Newsहिट एंड रन मामले में गुरुग्राम पुलिस का कड़ा एक्शन, 2 दिन...

हिट एंड रन मामले में गुरुग्राम पुलिस का कड़ा एक्शन, 2 दिन की रिमांड पर भेजा गया कल्याण बैंसला 

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर 13 सितंबर को हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस(Gurugram Police) ने आरोपी कल्याण बैंसला और उसके साथी नवनीत को कोर्ट में पेश किया। दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने अदालत से दो दिन की ही रिमांड मांगी थी। मामले में कार से महिला बाइक सवार सिया उर्फ शिवानी चौहान को टक्कर मारने का आरोप है। घटना के बाद सिया ने अपना मेडिकल टेस्ट कराया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके शरीर में दर्द है खासकर घुटनों और पेल्विक एरिया में।

डॉक्टरों की सलाह पर उनके ईसीजी के साथ एक्स-रे भी कराया गया है। कुछ अन्य जांचों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद डॉक्टर आगे के इलाज को लेकर फैसला करेंगे। सिया का मेडिकल-लीगल केस (MLC) भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि कुछ चोटों को लेकर MRI और एक्स-रे की जांच कराई जा रही है।

सिया ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया बयान

मंगलवार को सिया ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उनके मुताबिक, घटना के दौरान उनका पीछा किया गया, उन्हें परेशान किया गया और फिर जानबूझकर टक्कर मारे जाने का आरोप है। सिया ने कहा कि इस घटना में उनकी जान भी जा सकती थी।

उन्होंने यह भी बताया कि घटना का वीडियो उनके पास है, जिसमें रविवार सुबह हुई पूरी घटना रिकॉर्ड है। सिया ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कार में मौजूद अन्य लोगों पर भी सवाल

सिया का कहना है कि केवल धाराएं बढ़ाना या गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कार में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी पक्ष की ओर से सामने आए बयानों पर भी सिया ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने या फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए घटना का इस्तेमाल करने का आरोप स्वीकार नहीं है। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े घटनाक्रम, कार में मौजूद लोगों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के CM का अपहरण, फिर बिना सुरक्षा सड़क…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments