HomeBreaking Newsपाकिस्तान की दो फेयरनेस क्रीम पर भारत का अलर्ट, CDSCO ने दोनों...

पाकिस्तान की दो फेयरनेस क्रीम पर भारत का अलर्ट, CDSCO ने दोनों को बताया अनऑथराइज्ड

हाल ही में भारत सरकार और देश के ड्रग रेगुलेटर (CDSCO) ने पाकिस्तान में बनी(Pakistani fairness creams) ‘गोरे ब्यूटी क्रीम’ (Goree Beauty Cream) और ‘चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम’ (Chandni Whitening Cream) के इस्तेमाल को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। जांच में सामने आया है कि ये दोनों उत्पाद हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन पाकिस्तानी क्रीमों को भारत में बेचने के लिए सरकार या किसी भी सक्षम अधिकारी से कोई अनुमति (लाइसेंस) नहीं ली गई है। इसके बावजूद ये अवैध तरीके से और तस्करी के माध्यम से भारतीय बाजारों तक पहुंच रही हैं। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के नियमों के अनुसार बिना वैध रजिस्ट्रेशन के इस तरह के विदेशी सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है।

सेहत के लिए क्यों खतरनाक हैं ये क्रीम?

CDSCO द्वारा हाल ही में की गई सैंपलिंग और लैब टेस्ट में इन दोनों क्रीमों के भीतर तय मानकों से अधिक मात्रा में भारी धातुएं (Heavy Metals) पाई गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के खतरनाक तत्वों के लंबे समय तक त्वचा के संपर्क में रहने से शरीर पर जहरीला असर (Toxic Effects) पड़ सकता है।

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, नागपुर में किडनी फेल होने से जुड़े दावों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार सौंदर्य उत्पादों में मौजूद मरकरी (पारा) जैसे भारी तत्व सीधे तौर पर हमारी किडनी और तंत्रिका तंत्र (Nervous System) को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सरकार की आम जनता से अपील

स्वास्थ्य मंत्रालय और ड्रग रेगुलेटर ने देशवासियों से साफ तौर पर अपील की है कि वे इन पाकिस्तानी क्रीमों या इनसे मिलते-जुलते नामों वाले किसी भी अनधिकृत कॉस्मेटिक उत्पाद को बिल्कुल न खरीदें। यदि आपके पास पहले से ऐसी कोई क्रीम मौजूद है तो उसका तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें ताकि आपकी त्वचा और अंदरूनी अंगों की सेहत सुरक्षित रह सके।

यह भी पढ़ें : खाड़ी में तबाही का काउंटडाउन शुरू! अमेरिका-इजरायल संग मिलकर सीक्रेट मास्टरप्लान बना रहे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments