HomeBreaking Newsअंबानी परिवार की गणेश पूजा में बहू राधिका मर्चेंट ने जीता दिल,...

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में बहू राधिका मर्चेंट ने जीता दिल, ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर किया क्लासिकल डांस

गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी एंटीलिया में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। इस खास समारोह में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि, इस दौरान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस ने खासा ध्यान खींचा। पारंपरिक लुक में नजर आईं राधिका ने गणपति बप्पा की भक्ति में डूबकर प्रस्तुति दी। उनके डांस और चेहरे के भावों ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

भजन पर राधिका की प्रस्तुति का वीडियो वायरल

राधिका मर्चेंट ने ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ भजन पर क्लासिकल डांस किया। परफॉर्मेंस के दौरान उनके डांस मूव्स के साथ एक्सप्रेशन भी चर्चा में रहे। भक्ति से जुड़ी प्रस्तुति में उनके हाव-भाव ने भजन के भावों को उभारने का काम किया। राधिका के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। पारंपरिक अंदाज और क्लासिकल डांस के तालमेल को भी लोग पसंद कर रहे हैं।

वैभवी मर्चेंट ने शेयर किया वीडियो

राधिका की इस खास परफॉर्मेंस को कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने तैयार किया था। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस का वीडियो शेयर करते हुए राधिका की तारीफ की। वैभवी ने लिखा कि राधिका के लिए कोरियोग्राफी करना उनके लिए खुशी की बात थी। उन्होंने राधिका के उस पुराने अनुरोध को भी याद किया, जब स्टोक पार्क में उन्होंने डांस में दोबारा लौटने की इच्छा जाहिर की थी। वैभवी के मुताबिक, गणेश चतुर्थी से बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कोई और दिन नहीं हो सकता था। उन्होंने राधिका के डांस के प्रति जुनून और अनुशासन की भी सराहना की और उनके लिए शुभकामनाएं दीं।

Read more

‘न कभी दिशा सालियान से मिला, न आदित्य को जानता हूं…’ CBI FIR के बाद फूटा सूरज पंचोली का गुस्सा, केस में नाम घसीटे जाने पर जानें क्या कहा?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments