HomeBreaking Newsलीबिया में VVIP फ्लाइट बनी हादसे का शिकार, पहचान पर सस्पेंस, पूरा...

लीबिया में VVIP फ्लाइट बनी हादसे का शिकार, पहचान पर सस्पेंस, पूरा एयरस्पेस बंद

लीबिया(Libya) के मिसराता एयरपोर्ट पर सोमवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में एक VVIP यात्री भी मौजूद था। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया गया। हालांकि, अभी तक उस प्रमुख व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और दुर्घटना की पूरी वजह भी स्पष्ट नहीं हुई है। लीबिया की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह सेसना 650 विमान था जिसमें तीन क्रू सदस्य सवार थे।

विमान का पायलट जर्मनी का था जबकि को-पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट तुर्की के बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान जब मिसराता एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रहा था उसी दौरान उसमें तकनीकी समस्या सामने आई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने सामान्य रनवे के बजाय आपातकालीन तरीके से लैंडिंग करने की कोशिश की। विमान रनवे से बाहर चला गया और दुर्घटना का शिकार हो गया।

किसी की मौत की खबर नहीं

शुरुआती रिपोर्टों में हादसे में किसी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद विमान का मलबा रनवे पर फैल गया जिसके चलते वहां से उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा। अधिकारियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है और विमान में सवार VVIP की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

पहले भी हुआ था बड़ा विमान हादसा

लीबिया इससे पहले भी एक बड़े विमान हादसे का सामना कर चुका है। दिसंबर 2025 में तुर्की में हुए एक विमान हादसे में लीबिया के आर्मी चीफ समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। 23 दिसंबर को त्रिपोली जा रहा फाल्कन-50 निजी जेट तुर्की के एसेनबोगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। शुरुआती जानकारी में उस हादसे के पीछे भी तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें : ड्रग्स पर चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 82 लोग गिरफ्तार, जगह-जगह चलाया गया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments