HomeBreaking Newsपुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पिस्तौल और ग्रेनेड के साथ...

पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पिस्तौल और ग्रेनेड के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा(Pulwama) जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के पास से एक पिस्तौल, 12 राउंड गोलियां और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। हथियार और गोला-बारूद कब्जे में लेने के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई 24 और 25 अगस्त की रात राजपोरा के सीबी नाथ गांव के पास यारवान जंगल क्षेत्र में की गई।

अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और 183 सीआरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल थी। तलाशी के दौरान जवानों को जंगल की ओर से गांव की तरफ आते दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। शक होने पर सुरक्षाबलों ने दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली और हिरासत में ले लिया।

दोनों की पहचान आई सामने 

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लतीफ अहमद दीदाद, निवासी लस्सी डबन, और एजाज अहमद बाजाद, निवासी बुन खा बमूनू, शोपियां जिले के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्तौल, उसके 12 कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड मिलने की बात अधिकारियों ने कही है।

हथियारों की जांच जारी

सुरक्षाबल अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि दोनों संदिग्धों के पास हथियार और गोला-बारूद कैसे पहुंचे और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पूछताछ के जरिए उनकी गतिविधियों और संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और इलाके में तलाशी अभियान भी चल रहा है। बरामद हथियारों के स्रोत का पता लगाने के साथ-साथ दोनों संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : 4.5 लाख रुपये में मासूम का सौदा! रकम को लेकर हुआ विवाद तो खुल गया सारे खेल का राज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments