HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर में आधी रात को खूनी झड़प! जवान की बंदूक छीनने की...

जम्मू-कश्मीर में आधी रात को खूनी झड़प! जवान की बंदूक छीनने की कोशिश में आरोपी आरिफ हुसैन हुआ ढेर, 4 SOG जवान घायल

Clash in Jammu & Kashmir:  जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह इलाके में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के चार जवान घायल हो गए। मृतक की पहचान भद्रवाह के भाला निवासी आरिफ हुसैन के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने इस घटना के आतंकी गतिविधि से जुड़े होने की पुष्टि नहीं की है। एहतियात के तौर पर भद्रवाह में इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसओजी की एक टीम जाई-गंडोह रोड पर घात लगाकर तैनात थी। यह इलाका भदरवाह शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर ऊंचाई पर स्थित है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां निगरानी बढ़ाई थी और इसी दौरान यह घटना सामने आई।

बंदूक छीनने की कोशिश का आरोप

पुलिस के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे एसओजी टीम ने एक युवक आरिफ हुसैन को रोककर पूछताछ की। आरोप है कि युवक ने जवानों पर हमला कर उनकी सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। इसी दौरान हुई झड़प में एक जवान ने गोली चला दी, जिससे आरिफ हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान चार एसओजी जवान भी जख्मी हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद सभी घायलों को पहले उप जिला अस्पताल भदरवाह ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, डोडा रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान आरिफ हुसैन की मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मियों का भी इलाज जारी है।

हिरासत में धार्मिक प्रचारक

पुलिस ने इस मामले में एक धार्मिक प्रचारक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उसका इस घटना से क्या संबंध है, यह अभी जांच का विषय है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सेना का सर्च ऑपरेशन

घटना के बाद भदरवाह और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सीआरपीएफ और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है, जबकि सेना ने जाई इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोका जा सके।

Read More:

थप्पड़ का बदला मौत! गाजियाबाद में सनकी स्टॉकर शहनवाज ने 15 साल की मासूम को चौथी मंजिल से नीचे फेंका

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments