HomeBreaking Newsक्राइम शो देखकर मुंबई में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पुलिस...

क्राइम शो देखकर मुंबई में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई के कांदिवली ईस्ट में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक सूरज वाघमारे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टीवी पर प्रसारित होने वाले एक क्राइम शो से प्रेरित होकर वारदात की योजना बनाई थी। मामले की जांच समता नगर पुलिस कर रही है।

जंगल में मिला था किशोरी का शव

मृतका की पहचान सिद्धि विश्वकर्मा (17) के रूप में हुई है। उसका शव 10 जुलाई को दामू नगर के जंगल क्षेत्र में मिला था। वन विभाग के कर्मचारियों ने नियमित गश्त के दौरान शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

शुरुआती जांच में सामने आया कि सूरज वाघमारे और सिद्धि की मुलाकात एक गणपति मंडल कार्यक्रम में हुई थी। दोनों पिछले करीब डेढ़ वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच संबंध थे।

शादी से इनकार के बाद रची गई साजिश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोरी पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने एक टीवी क्राइम शो देखकर हत्या और सबूत मिटाने के तरीके सीखे और उसी के आधार पर वारदात की योजना बनाई।

तोहफे के बहाने बुलाया

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सिद्धि को विशेष तोहफा देने का बहाना बनाकर जंगल वाले इलाके में बुलाया। वहां उसने उसकी आंखों पर पट्टी बांधने के लिए कहा और फिर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया। वारदात के बाद शव को जंगल में छोड़कर वह मौके से फरार हो गया और सबूत मिटाने की भी कोशिश किया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह समता नगर पुलिस की हिरासत में है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Read More

तीसरी भाषा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बोर्ड की तैयारी कर छात्रों पर ज्यादा बोझ डालना सही नहीं

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments