केरलम के वायनाड में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बार फिर भूस्खलन ने बड़ी त्रासदी को जन्म दिया। मेप्पाडी के पास निर्माणाधीन अनाक्कमपोयिल-मेप्पाडी सुरंग सड़क परियोजना के कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए लैंडस्लाइड में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
वायनाड में भूस्खलन का CCTV वीडियो बेहद भयावह है।
कुछ ही सेकंड में पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहता दिखाई देता है, जिससे इस आपदा की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। pic.twitter.com/D9pc4TFUEH— Naresh Rana 🇮🇳 (@Rana009) July 7, 2026
CCTV में कैद हुआ भयावह मंजर
घटना के कई वीडियो और CCTV फुटेज सामने आए हैं, जिनमें पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा तेजी से नीचे आता दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड में दलदली मलबा सड़क, पुल और आसपास मौजूद वाहनों को अपनी चपेट में ले लेता है। वीडियो में लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आते हैं। हादसे के दौरान पुल पर खड़ा एक टैंकर कई लोगों के लिए सुरक्षा कवच साबित हुआ। मलबे का बहाव टैंकर तक पहुंचकर काफी हद तक रुक गया, जिससे उसके पीछे मौजूद कई लोगों की जान बच गई। एक वीडियो में एक महिला टैंकर के नीचे से निकलकर सुरक्षित बाहर आती दिखाई देती है। बाद में टैंकर मिट्टी के बहाव के साथ आगे बढ़कर एक जीप से टकरा गया, लेकिन उसके बीच फंसे कुछ लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित निकल आए।
#WATCH केरल के वायनाड में भूस्खलन | वायनाड की ज़िला कलेक्टर और ज़िला मजिस्ट्रेट मेघाश्री डी.आर. ने कहा, "हमने आज भी खोज और बचाव अभियान जारी रखा है। हमने इसे 4 ज़ोन में बांटा है। हमारे पास पर्याप्त लोग, उपकरण और स्निफर डॉग्स हैं। हमारा मकसद लापता पांच लोगों को ढूंढना और… pic.twitter.com/jY4NXQ3MAx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
राहत अभियान जारी
भूस्खलन की चपेट में मजदूरों को लाने-ले जाने वाली एक निजी बस भी आ गई, जो पास की नदी में गिरकर आधी डूब गई। हादसे के बाद पूरा इलाका मिट्टी की मोटी परत से ढक गया। पुलिस, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि कहीं मलबे के नीचे और लोग तो नहीं फंसे हैं।
आठ घायलों का अस्पताल में इलाज
राज्य के जनसंपर्क विभाग (PRD) के अनुसार, आठ घायलों को सुरक्षित निकालकर मेप्पाडी स्थित WIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में हीरा कुमार, दिलीप, सूरज यादव, संजय ठाकुर, रजनीश, तनमय घोष, कूपामल (जया), कुंजू और संतोष कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Read More
बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर के खिलाफ 8 FIR वाले मामलों से बढ़ी सियासी हलचल

