HomeBreaking NewsWhatsApp के बाद अब Signal और Telegram पर गिरी गाज, IT मंत्रालय...

WhatsApp के बाद अब Signal और Telegram पर गिरी गाज, IT मंत्रालय ने भेजा नोटिस…

मैसेजिंग ऐप्स में आने वाले ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर केंद्र सरकार की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। WhatsApp के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Telegram और Signal को भी नोटिस जारी किया है। सरकार ने दोनों प्लेटफॉर्म से पूछा है कि उनके यहां उपलब्ध यूजरनेम फीचर का असली उद्देश्य क्या है और इसका दुरुपयोग रोकने के लिए कौन-कौन से सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

फर्जी पहचान और साइबर अपराध की चिंता

सरकार का मानना है कि अगर यूजरनेम फीचर का पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिना इस्तेमाल किया गया तो इसका फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं। फर्जी पहचान बनाकर लोगों से ठगी करना, डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड को अंजाम देना और ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीके अपनाना आसान हो सकता है। इसी वजह से मंत्रालय ने कंपनियों से विस्तृत जवाब मांगा है कि वे ऐसे मामलों को रोकने के लिए क्या तकनीकी और सुरक्षा उपाय अपना रही हैं।

WhatsApp को भी दिया गया था नोटिस

इससे पहले केंद्र सरकार ने WhatsApp की मूल कंपनी Meta को भी इसी मुद्दे पर नोटिस भेजा था। सरकार ने पूछा था कि प्रस्तावित यूजरनेम फीचर मौजूदा आईटी कानूनों और संबंधित नियमों के अनुरूप कैसे है और इसके संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए क्या व्यवस्था की गई है। सरकार ने यह भी जानना चाहा कि इस फीचर से साइबर सुरक्षा पर कोई नकारात्मक प्रभाव तो नहीं पड़ेगा।

WhatsApp ने क्या दी सफाई?

WhatsApp ने अपने आधिकारिक ब्लॉग और FAQ के जरिए स्पष्ट किया है कि यूजरनेम फीचर का मकसद यूजर्स की गोपनीयता को बेहतर बनाना है। कंपनी के अनुसार, इस फीचर की मदद से लोगों को हर बार अपना मोबाइल नंबर साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही, कंपनी ने यह भी कहा कि यूजरनेम का उपयोग पूरी तरह वैकल्पिक होगा और किसी भी यूजर पर इसे अपनाने की बाध्यता नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें : इथेनॉल वाले पेट्रोल पर उठे सवालों का पेट्रोलियम मंत्री ने दिया जवाब…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments