HomeBreaking Newsभारतीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव, 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल वाली...

भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव, 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल वाली फाइल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने वाली फाइल को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने बताया कि यह फैसला देश की ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

आयात बोझ कम करने में मिलेगी मदद

नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का पेट्रोलियम आयात बिल करीब 22 लाख करोड़ रुपये का है और सरकार का लक्ष्य इसे धीरे-धीरे कम करना है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल पेट्रोल और डीजल का एक विकल्प बनकर उभरेगा, जिससे विदेशी ईंधन पर निर्भरता घटेगी और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि हाल ही में उन्हें मारुति सुजुकी की 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल वैगनआर लॉन्च करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में टोयोटा, सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियां भी 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चलने वाले वाहन बाजार में उतारेंगी। नितिन गडकरी ने कहा कि दोपहिया वाहन क्षेत्र में भी फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक तेजी से अपनाई जा रही है। हीरो मोटोकॉर्प की दो मोटरसाइकिलें पहले ही 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन पर लॉन्च की जा चुकी हैं।

एथेनॉल को लेकर फैलाई गईं गलतफहमी

एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देने के प्रयासों का जिक्र करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि शुरुआत में इस पहल का विरोध हुआ और इसके बारे में गलत जानकारी भी फैलाई गई। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी डीजल गाड़ी खराब होने का कारण एथेनॉल को बताया, जबकि डीजल में एथेनॉल मिलाया ही नहीं जाता।

Read More

समाज से नशे के खात्मे के लिए पूरे राज्य में 67,000 से ज्यादा नशा तस्करों को किया गिरफ्तार – कुलतार सिंह संधवां

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments