दिल्ली में महिलाओं को DTC बसों में मिलने वाली मुफ्त यात्रा सुविधा को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अभी तक जो “पिंक टिकट”(Pink Tickets) व्यवस्था चल रही थी उसे अब धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है और इसकी जगह “पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड” लागू किया जाएगा।
इस नई व्यवस्था के अनुसार 1 जुलाई से दिल्ली की सरकारी बसों में मुफ्त सफर केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके पास यह स्मार्ट कार्ड होगा। यानी अब बस में कागज का टिकट नहीं दिया जाएगा, बल्कि डिजिटल कार्ड के जरिए ही यात्रा का लाभ लिया जा सकेगा।
दिल्ली की महिलाएं उठा पाएंगी लाभ
सरकार का कहना है कि इस बदलाव से पूरी प्रणाली ज्यादा पारदर्शी बनेगी और यात्रियों का सही रिकॉर्ड भी रखा जा सकेगा। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि पिंक टिकट सुविधा खत्म होने के बाद दिल्ली के बाहर की महिलाएं इस मुफ्त यात्रा योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी।
सिर्फ वही महिलाएं इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगी जो दिल्ली की निवासी हैं और जिनके पास निवास प्रमाण पत्र मौजूद है। उन्हें पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा।
अब तक 6 महिलाएं बनवा चुकी कार्ड
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 6 लाख महिलाएं यह स्मार्ट कार्ड बनवा चुकी हैं। हालांकि इसके इस्तेमाल की दर अभी कम है क्योंकि रोजाना लगभग 10 लाख महिलाएं DTC बसों में सफर करती हैं लेकिन इनमें से बहुत कम लगभग 5 से 6 प्रतिशत ही अभी स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर रही हैं।
सरकार की कोशिश है कि आने वाले समय में सभी महिलाएं इस डिजिटल कार्ड को अपनाएं, ताकि योजना को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके और पूरी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बन सके।