HomeBreaking Newsबंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग शुरू, तमिलनाडु की...

बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग शुरू, तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक साथ मतदान, जानें लेटेस्ट अपडेट

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज लोकतंत्र का बड़ा दिन है। बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है, जबकि तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। बंगाल में चुनाव दो चरणों(Assembly Election 2026) में पूरे होंगे, जिसकी शुरुआत आज 23 अप्रैल से हो गई है। दूसरी ओर तमिलनाडु में आज ही सभी सीटों पर मतदान के साथ चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

राजनीतिक नजरिए से दोनों राज्य बेहद अहम माने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी यहां अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास में है। वहीं, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के सामने सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है। तमिलनाडु में एम.के. स्टालिन के लिए भी दोबारा सरकार बनाना आसान नहीं माना जा रहा।

सुबह 7 बजे से शुरु हुआ मतदान 

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल समेत उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में अनुमान है कि मतदाता सुबह और शाम के समय ज्यादा संख्या में मतदान करने पहुंचेंगे, जबकि दोपहर में गर्मी का असर दिख सकता है।

मैदान में उतरे कितने उम्मीद्वार ?

तमिलनाडु में इस बार 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,000 से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां 1,400 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब 3.60 करोड़ मतदाता 44 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष, महिला और तृतीय लिंग के मतदाता भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश 

चुनाव आयोग ने मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को कहा गया है कि मतदान के दिन वे अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर न जाएं और किसी भी ऐसी गतिविधि से दूर रहें जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती हो। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर मतदाता बिना किसी दबाव या डर के अपने वोट का इस्तेमाल कर सके। बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बर्फीली वादियों में गूंजी भक्ति की धुन, विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments