Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCM रेखा गुप्ता ने DDA फ्लैट्स का किया निरीक्षण, बोलीं- झुग्गीवासियों के...

CM रेखा गुप्ता ने DDA फ्लैट्स का किया निरीक्षण, बोलीं- झुग्गीवासियों के साथ हुआ है अन्याय

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुल्तानपुरी में बने DDA फ्लैट्स का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से बने हुए ये फ्लैट जो गरीब, झुग्गीवासियों को दिए जाने थे, अरबों रुपये का इस पर फंड लगा लेकिन सरकार की लापरवाही और बदनियती ने इन फ्लैट्स को झुग्गी वालों को देने से हमेशा रोका। उनकी मंशा थी कि गरीब झुग्गी में बिना व्यवस्थाओं के पड़ा रहे।

Image

उन्होंने आगे कहा कि आज ये 50,000 फ्लैट, जर्जर अवस्था में हो गए हैं, इन पर फिर से करोड़ों रुपये खर्च करने की आवश्यकता हो गई है। जनता की चुनी हुई भाजपा की सरकार मन से यह चाहती है कि हर झुग्गी वासी को रहने के लिए छत मिले, घर मिले, बहन-बेटियों को सुरक्षित माहौल मिले जिसके लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है।

Image

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और उनके ‘हर गरीब को घर मिलेगा’ के वादे के तहत हम लगातार काम और प्रयास कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि एक-एक झुग्गी वासी को हम घर दें और इसलिए हमने बहुत सख्त दिशा-निर्देष दिए हैं कि कोई भी एजेंसी हो वह किसी झुग्गी को तोड़ने के लिए ना जाए।

Image

उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्होंने वर्षों तक झुग्गीवासियों को एक मकान तक देने का प्रयास नहीं किया, आज वे झुग्गी टूटने पर रोते और चिल्लाते हैं?

उन्होंने कहा कि हम जरूरत पड़ने पर 10 लाख और मकान बनाने की भी तैयारी करेंगे और गरीब जनता को आवंटित करेंगे, हर एक को सुरक्षा मिलेगी और बेहतर भविष्य मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments