Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsलुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव, कल होगा उपचुनाव के लिए मतदान,...

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव, कल होगा उपचुनाव के लिए मतदान, 23 जून को आएंगे नतीजे

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद मतदान की तैयारियां अपने अंतिम चरण पर हैं, चुनाव प्रचार के आखिरी वक्त तक राजनीतिक दलों को नेताओँ ने के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की पुरजोर तरीके से कोशिश की।

बता दें कि लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के जनवरी में निधन होने के बाद खाली हो गई थी, लुधियाना वेस्ट सीट पर मतदान 19 जून को सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे जारी रहेगा,वोटिंग के बाद मतगणना 23 जून को होगी।

इस सीट के लिए अलग-अलग दल के कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला करीब एक लाख चौहत्तर हजार मतदाता करेंगे, उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है, विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु पर दांव लगाया है।

इसी तरह बीजेपी ने जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा है, उधर शिरोमणि अकाली दल ने उपचुनाव के लिए परोपकर सिंह घुम्मन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments