Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsसाइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, कनाडा...

साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, कनाडा में G-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा करेंगे. पहले दिन पीएम मोदी साइप्रस की राजधानी निकोसिया पहुंचेंगे. ये दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा होगी.

साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी 17 जून को कनाडा पहुंचेंगे. यहां आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में हिस्सा लेंगे और कई देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. 18 जून को यात्रा के अंतिम दिन पीएम मोदी क्रोएशिया पहुंचेंगे. ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया की यात्रा होगी. जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर साबित होगी.19 जून को पीएम मोदी भारत लौटेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments