Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsगुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के वाहनों के नंबर थे '1206',...

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के वाहनों के नंबर थे ‘1206’, इसी तारीख (12.06) को हुआ निधन 

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में हुआ। उनके निधन की तारीख और उनके जीवन में 1206 नंबर के बीच एक दुखद संयोग सामने आया है। विजय रूपाणी नंबर ‘1206’ को अपने लिए बेहद भाग्यशाली मानते थे। उनकी पहली कार से लेकर स्कूटर तक, हर वाहन की नंबर प्लेट पर यही नंबर होता था और यह उनके लिए भरोसे और सौभाग्य का प्रतीक था।

उनके दोस्तों और करीबियों का कहना है कि वे इस नंबर पर इतना विश्वास रखते थे कि यह उनके जीवन के कई पहलुओं में शामिल था। लेकिन 12/06/2025 की तारीख, जो उनके लकी नंबर 1206 से मेल खाती है, उनके जीवन का आखिरी दिन बन गई। इसी तारीख को वह अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे, लेकिन अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उनका निधन हो गया।

इस तरह, जो नंबर उनके लिए सौभाग्य का प्रतीक था, वही उनके निधन की तारीख भी बन गया, जिसे उनके करीबियों ने नियति का खेल बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments