राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान को लेकर आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गभाना टोल प्लाजा के पास समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने टायर फेंककर हमला किया और उन्हें काले झंडे दिखाए, जिसके बाद काफिले में मौजूद गाड़ियां हड़बड़ाहट में अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं हालांकि इस हमले में सांसद बाल-बाल बच गए लेकिन कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
काफिले पर हुए इस हमले के बाद अलीगढ़ पुलिस ने उन्हें वापस आगरा के लिए रवाना किया और अलीगढ़ सीमा से बाहर हाथरस की सीमा में जाकर उन्हें छोड़ा।
बता दें कि सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन होना शुरू हो गया था।
