Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, केंद्र सरकार ने शुक्रवार के सभी...

पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, केंद्र सरकार ने शुक्रवार के सभी सरकारी कार्यक्रम  किए रद्द, किया 7 दिन का राजकीय शोक घोषित 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने अपने शुक्रवार के सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है साथ ही सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने बीती रात 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली जिसके बाद भारतीय राजनीति से जुड़े तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर के बाद भारत के कई खिलाड़ियों ने भी शोक व्यक्त किया। पूर्व भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मनमोहन सिंह के निधन के बाद कहा कि भारत ने आज एक ऐसे महानायक को खो दिया जिन्होंने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता, सादगी और दूरदृष्टि से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments