Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsलंदन में सैंकड़ों लोगों ने भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया

लंदन में सैंकड़ों लोगों ने भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया

भारतीय मूल के लगभग 1,000 लोगों ने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय उच्चायोग में एकत्र होकर भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त, विक्रम दुरईस्वामी ने एल्डविच में इंडिया हाउस में तिरंगा फहराकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन के अंश पढ़े।

दुरईस्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यहां लंदन में हमारे कई प्रवासी नागरिकों के साथ-साथ विदेशी समुदाय के भारत के मित्रों की मेजबानी करना हमेशा खुशी और एक तरह से सौभाग्य की बात है। आज वास्तव में हमारी उम्मीद से ज्यादा लोग आए।” उन्होंने कहा, ”आज एक बहुत अच्छा संदेश गया और मुझे लगता है कि दर्शकों ने वास्तव में इसका आनंद लिया।”

भारत-ब्रिटेन संबंधों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों में इस वर्ष आम चुनाव हुए हैं और द्विपक्षीय साझेदारी “बहुत अच्छी स्थिति” में है।

समारोह के दौरान गुरु कनक श्रीनिवासन की मंडली ने एक विशेष भरतनाट्यम प्रस्तुति दी। इंडिया हाउस के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और छोटे बच्चों समेत कई लोग समारोह में शामिल होने के लिए कतार में खड़े थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments