HomeBreaking Newsयूपी बनेगा ग्लोबल टेक हब! आज CM योगी करेंगे GCC इनोवेशन समिट-2026...

यूपी बनेगा ग्लोबल टेक हब! आज CM योगी करेंगे GCC इनोवेशन समिट-2026 का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश(UP News)  को वैश्विक तकनीक, डिजिटल इंजीनियरिंग और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ में सोमवार को GCC इनोवेशन समिट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। समिट में प्रदेश में वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) स्थापित करने, निवेश बढ़ाने और बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए बेहतर कारोबारी माहौल तैयार करने पर चर्चा होगी। लखनऊ के द सेंट्रम होटल में आयोजित होने वाली इस समिट का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वैश्विक कंपनियों के लिए एक प्रमुख तकनीकी और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करना है।

कार्यक्रम के दौरान GCC क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, नई तकनीकों के इस्तेमाल और डिजिटल इंजीनियरिंग के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वैश्विक क्षमता केंद्र ऐसी इकाइयां होती हैं, जिनके माध्यम से बड़ी कंपनियां तकनीक, अनुसंधान, इंजीनियरिंग, वित्तीय सेवाओं और अन्य व्यावसायिक कार्यों को संचालित करती हैं। ऐसे केंद्रों की स्थापना से प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावनाएं बन सकती हैं।

कंपनियों और विश्वविद्यालयों के साथ होंगे समझौते

समिट के दौरान GCC क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों और विश्वविद्यालयों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान किया जाएगा। इन समझौतों का उद्देश्य उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना होगा।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में अपने वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही प्रमुख कंपनियों और इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (LoC) भी सौंपे जाएंगे। इससे राज्य में निवेश से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कई मंत्री भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

इस आयोजन में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा और संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी भी शामिल होंगे।

समिट के जरिए उत्तर प्रदेश में तकनीकी निवेश, उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी तथा डिजिटल क्षेत्र के विस्तार को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले! 4 साल की सेवा के बाद नौकरी पक्की…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments