HomeBreaking Newsटीम इंडिया को मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर! 48 साल का ये दिग्गज...

टीम इंडिया को मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर! 48 साल का ये दिग्गज क्रिकेटर लेगा अजीत अगरकर की जगह?

भारतीय क्रिकेट टीम(Team India) का अगला मुख्य चयनकर्ता कौन होगा इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल प्रज्ञान ओझा अंतरिम चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इस पद के लिए आवेदन करने की पुष्टि की है। ऐसे में नए चीफ सेलेक्टर की नियुक्ति को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 48 वर्षीय वसीम जाफर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से निकाली गई वैकेंसी के लिए आवेदन किया है। जाफर भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वहीं, प्रज्ञान ओझा के नाम 24 टेस्ट मैच दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि चयन समिति में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का अनुभव रखने वाले सदस्य को मुख्य चयनकर्ता बनाया जाता है। ऐसे में अगर क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (CAC) जाफर के नाम पर मुहर लगाती है तो वह इस पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

प्रज्ञान ओझा को भी मिल सकता है मौका

वसीम जाफर के आवेदन के बावजूद प्रज्ञान ओझा की दावेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन ओझा को हासिल है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि बोर्ड नए मुख्य चयनकर्ता के चयन में किसे प्राथमिकता देता है।

इससे पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम भी इस पद के संभावित दावेदारों में चर्चा में था। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया।

रमेश पवार भी हो सकते हैं दावेदार

चयन समिति में खाली पद के लिए पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पवार का नाम भी सामने आ रहा है। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं और वह वेस्ट जोन से आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्षेत्र से चयन समिति में जगह खाली है। अगर पवार को चुना जाता है तो मुख्य चयनकर्ता के पद पर प्रज्ञान ओझा के बने रहने की संभावना हो सकती है।

CAC के फैसले पर टिकी नजरें

अब सभी की नजरें क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी के फैसले पर हैं। कमिटी आवेदनों का आकलन करने के बाद चयन समिति के खाली पद पर नियुक्ति का फैसला करेगी। हालांकि, नए चीफ सेलेक्टर के नाम को लेकर अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि वसीम जाफर ही भारतीय टीम के अगले मुख्य चयनकर्ता बनेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments