HomeBreaking Newsबैटरी खत्म होने की टेंशन खत्म! 10,000mAh बैटरी के साथ Redmi का...

बैटरी खत्म होने की टेंशन खत्म! 10,000mAh बैटरी के साथ Redmi का धांसू फोन लॉन्च, यहां जानें इसकी खूबियां…

Redmi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Note 17 Pro सीरीज पेश कर दी है। इस लाइनअप में Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हैं। इससे पहले कंपनी Redmi Note 17 को भी बाजार में उतार चुकी है। नई सीरीज की खास बात इसकी बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने में मदद करेगी। Redmi Note 17 Pro Max में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसमें Wet Touch 2.0 फीचर भी मिलता है।

फोन में 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसे IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिली है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh बैटरी है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी फोन को 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।

Redmi Note 17 Pro के स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 17 Pro में भी 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले और IP66/IP68/IP69K प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। रियर कैमरा सेटअप Pro Max जैसा है लेकिन फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 9,000mAh बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

क्या है कीमत ?

Redmi Note 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹36,999 है जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। 8GB+256GB मॉडल ₹39,999 का है। वहीं, Redmi Note 17 Pro Max की कीमत ₹49,999 से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका 12GB+256GB वेरिएंट ₹55,999 में उपलब्ध होगा। Redmi Note 17 Pro की बिक्री 17 सितंबर से और Pro Max की बिक्री 23 सितंबर से शुरू होगी। दोनों फोन Amazon के जरिए खरीदे जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : अगले 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, गोरखपुर में CM योगी ने किया बड़ा ऐलान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments