HomeBreaking Newsदिल्ली में मणिपुरी म्यूज़िशियन की हत्या से फैली सनसनी, 8 आरोपी गिरफ्तार,...

दिल्ली में मणिपुरी म्यूज़िशियन की हत्या से फैली सनसनी, 8 आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली(Delhi) के किलोकारी गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 54 वर्षीय मणिपुरी म्यूजिशियन सी. विक्रम सिंह की मारपीट के बाद मौत हो गई। यह घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सी. विक्रम सिंह का झगड़ा उनके अपार्टडमेंट के सामने ढाबे पर शराब पीकर शोर शराबा करने वाले लोगों का विरोध करने की वजह से हुआ था।

जब उन्होंने ढाबे के सभी कर्मियों को ऐसा करने से रोका तो झगड़ा काफी बढ़ गया। इसके बाद उन लोगों के समूह ने सिंह के साथ मारपीट की जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन को सिंह के साथ मारपीट की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। पुलिस के अनुसार, सिंह मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले थे और काफी समय से किलोकारी गांव में रह रहे थे। वह मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखते थे।

मारपीट के बाद उनके बेटे याइफाबा उन्हें इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, चोटें गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान सिंह की मौत हो गई।

नाबालिग समेत 8 लोग गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत कुल 8 आरोपियों को पकड़ लिया है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी समझने की कोशिश कर रही है।

कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग

विक्रम सिंह की मौत के बाद नॉर्थ ईस्ट समुदाय के लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। घटना के विरोध में लोगों ने सनलाइट कॉलोनी इलाके में कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मृतक के लिए न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें : डॉलर को ठेंगा! भारत और रूस के बीच अपनी-अपनी करेंसी में हो रहा व्यापार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments