PM Modi Ministers Review Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के अलग -अलग क्षेत्रों में प्रदर्शन की समीक्षा के लिए सोमवार शाम एक अहम बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अलग-अलग मंत्रालयों और मंत्रियों के कामकाज के साथ उनके समग्र प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।
सामाजिक न्याय और कल्याण पर खास फोकस
बैठक में खास तौर पर सामाजिक न्याय और सामाजिक कल्याण से जुड़े क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। समीक्षा बैठक के लिए सामाजिक न्याय और सामाजिक कल्याण से संबंधित मंत्रालय संभालने वाले राज्य मंत्रियों (MoS) और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के एक वर्ग को बुलाया गया है।
शिक्षा, कृषि समेत इन मंत्रालयों की होगी समीक्षा
बैठक में शिक्षा मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और कृषि मंत्रालय समेत कई विभागों के कामकाज पर चर्चा होगी। इसमें मंत्रियों के कामकाज का आकलन करने के साथ उनकी जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
आने वाले दिनों में होंगी ऐसी और बैठकें
सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्यमंत्रियों के दूसरे वर्ग के साथ भी इसी तरह की बैठकें होंगी। इन बैठकों को राज्यमंत्रियों के प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। भविष्य में होने वाले कैबिनेट फेरबदल में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। कैबिनेट विस्तार के समय राज्यमंत्रियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखने की परंपरा पहले से रही है।
Read More:
पंजाब एवं हरियाणा HC को मिला नया चीफ जस्टिस, अश्विनी कुमार मिश्रा ने ली शपथ

