परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र संगठनों के विरोध के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों ने इस्तीफ़ा दे दिया है।JPSC के सदस्य अजिता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा हांसदा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है।
ये इस्तीफ़े ऐसे समय में आए हैं जब रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सरकार और छात्र संगठनों के बीच बातचीत बेनतीजा रही, छात्रों का कहना है कि सरकार ने उनकी सभी मांगें नहीं मानी हैं।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर, झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य के तौर पर अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं: लोक भवन, झारखंड pic.twitter.com/81sTgUoW1j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
READ MORE: बंगाल में इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन

