CM Yogi Adityanath Tiranga Yatra: काकोरी ट्रेन एक्शन डे के मौके पर रविवार को लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी अगुआई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग से शुरू होने वाली यात्रा में कैबिनेट मंत्री, भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री तिरंगा लेकर पैदल विधानभवन तक जाएंगे और इसके बाद काकोरी पहुंचकर काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री आवास से शुरू हुई यात्रा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 08 बजे मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग से तिरंगा यात्रा शुरू हुई है। यात्रा सिविल अस्पताल और अटल चौक होते हुए विधानभवन के सामने पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। एक अन्य निर्धारित कार्यक्रम के तहत यात्रा मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन तक जाने की भी जानकारी दी गई है। हाथों में तिरंगा लेकर ‘मां भारती’ का जयघोष करते हुए कार्यकर्ता राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे।
#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath participates in the 'Tiranga Yatra' organised by the BJP in Lucknow. pic.twitter.com/CN6B4wtMtZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 9, 2026
BJP के बड़े नेता भी हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस अभियान के जरिए भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं।
#WATCH | Lucknow: On the Tiranga Yatra, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "We are all grateful to Prime Minister Modi, who, in order to uphold the utmost respect for India's symbols, decided to penalize those who insult the National Anthem and the National Song by… pic.twitter.com/GBBClhGyp4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 9, 2026
15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो रही है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 और 12 अगस्त को तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भी तिरंगा यात्रा आयोजित होगी।
14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस
अभियान के तहत 14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान मौन जुलूस और संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान, व्यापारिक संस्थान और कार्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
काकोरी शहीदों को नमन करेंगे योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को लेकर कहा, “हृदय में राष्ट्रभक्ति हो तो हर व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाना और विकास की नई ऊंचाइयों को छूना ही मुख्य ध्येय बन जाता है। आज लखनऊ से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘तिरंगा यात्रा- युवाओं के साथ’ का शुभारंभ एवं ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के शताब्दी समारोह में सहभाग कर अपने गौरवशाली इतिहास और वीर क्रांतिकारियों की स्मृतियों को नमन करूंगा।
सिद्धार्थनगर को 311 करोड़ की योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “इसके उपरांत ‘विकास भी, विरासत भी’ के भाव के साथ भगवान गौतम बुद्ध की पावन धरा जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज एवं बांसी विधान सभा क्षेत्रों में ₹311 करोड़ से अधिक लागत की 107 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित होगा।”
‘Nation First’ पर सरकार का जोर
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “Nation First के मंत्र को आत्मसात करते हुए विरासत के संरक्षण, सर्वांगीण विकास और हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डबल इंजन सरकार पूर्ण रूप से संकल्पित है।”
Read More:

