HomeBreaking Newsममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ा झटका, सांसद कोयल मल्लिक ने...

ममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ा झटका, सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद और टॉलीवुड अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को पत्र भेजकर अपना इस्तीफा सौंपा और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया। अपने पत्र में उन्होंने सदन के सभी सदस्यों और अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की वजह का उन्होंने कोई जिक्र नहीं किया है।

101 दिन पहले ली थी राज्यसभा सदस्य की शपथ

कोयल मल्लिक, जिनका वास्तविक नाम रुक्मिणी मल्लिक है, बंगाली फिल्म उद्योग की चर्चित अभिनेत्री हैं और उन्हें टॉलीवुड की “टॉली-क्वीन” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 6 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। शपथ लेने के 101 दिन बाद, 16 जुलाई को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल उनके इस फैसले के कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

TMC के चार राज्यसभा सांसद दे चुके हैं इस्तीफा

कोयल मल्लिक के इस्तीफे के साथ ही राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले TMC सांसदों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भी राज्यसभा की सदस्यता छोड़ चुके हैं। इन इस्तीफों के बाद अब राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या 13 से घटकर 9 रह गई है। कोयल मल्लिक के इस्तीफे को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं हुई थीं, लेकिन बाद में उन खबरों को गलत बताया गया था। अब उनके आधिकारिक इस्तीफे के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है। सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के अन्य पद भी छोड़ दिए थे। बाद में तीनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा की ओर से राज्यसभा के लिए दोबारा नामांकन भी दाखिल किया। इसी बीच, कोयल मल्लिक को इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर देखे जाने की चर्चा भी सामने आई है। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Read More

हरेला पर्व के रंग में उत्तराखंड, CM धामी ने लगाया पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments