HomeBreaking Newsभाषण के दौरान PM मोदी के पीछे खड़ी महिला ने क्या इशारे...

भाषण के दौरान PM मोदी के पीछे खड़ी महिला ने क्या इशारे किए? PM मोदी मुड़े पीछे, Video हुआ Viral

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच के पीछे खड़ी एक महिला कैमरापर्सन हाथ से इशारा करती नजर आती है। इसके कुछ ही सेकेंड बाद प्रधानमंत्री मोदी पीछे मुड़कर देखते हैं और महिला तुरंत कैमरे से उनकी तस्वीर ले लेती है।

30 हजार से ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहे मौजूद

यह घटना उस समय की है जब PM मोदी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में करीब 30 हजार भारतीय मूल के लोगों ने हिस्सा लिया। वायरल हो रहा वीडियो इसी आयोजन का एक हिस्सा बताया जा रहा है।

कार्यक्रम में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

भारतीय समुदाय के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनने पहुंचे थे। इस दौरान स्टेडियम में ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी सुनाई दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि मार्वल स्टेडियम ने पहले भी कई बड़े आयोजन देखे हैं, लेकिन इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में दिखाई दे रहा उत्साह भारत और ऑस्ट्रेलिया की मजबूत साझेदारी को दर्शाता है।

12 वर्षों में PM मोदी का तीसरा दौरा

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनका ऑस्ट्रेलिया का तीसरा दौरा है और इसे उन्होंने अपनी “हैट्रिक विजिट” बताया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है। भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में बच्चे स्कूल से स्थानीय समय के अनुसार घर लौटते हैं, जबकि भारत में उनके दादा-दादी और नाना-नानी वीडियो कॉल पर उनका इंतजार करते हैं।

Read More

ऑस्ट्रेलिया की धरती से PM मोदी का बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार होगा बिग बैश लीग का मैच

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments