HomeBreaking Newsमां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेश की खुशहाली के लिए...

मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने बुधवार को मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

CM योगी 8 जुलाई को दोपहर के वक्त का मंदिर परिसर में पहुंचते। प्रवेश द्वार पर मंदिर प्रशासन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। उन्हें चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया जिसके बाद वे सीधे गर्भगृह पहुंचे और मां विंध्यवासिनी के समक्ष पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।

पूजा के बाद की परिक्रमा

दर्शन-पूजन के उपरांत CM योगी ने मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने हवन कुंड की परिक्रमा कर प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

CM योगी के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग CM की एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे। लोगों के उत्साह को देखते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उनके इस आत्मीय व्यवहार का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : हजारों किसानों को मिलेगा लाभ, तरनतारन में 64 करोड़ रुपये की लागत से नहर सिंचाई…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments