HomeCurrent Newsमुझे लगा लोग नफरत करते हैं... अली खामेनेई के जनाजे में उमड़ी...

मुझे लगा लोग नफरत करते हैं… अली खामेनेई के जनाजे में उमड़ी भीड़ देखकर ट्रंप बोले- “शायद ये नकली आंसू हैं”

शायद ये नकली आंसू हैं: ट्रंप   ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के भावुक होने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि ईरान के लोग खामेनेई को पसंद नहीं करते होंगे, लेकिन अंतिम संस्कार की तस्वीरें देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि “शायद ये नकली आंसू हों।”

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि अंतिम संस्कार में ईरान का शीर्ष नेतृत्व एक ही स्थान पर मौजूद था और अमेरिका चाहे तो “एक शॉट” में सभी को निशाना बना सकता था। जबकि, उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं किया गया, क्योंकि फिर बातचीत के लिए कोई नेतृत्व नहीं बचेगा। ट्रंप के मुताबिक, दोनों पक्षों ने अंतिम संस्कार की अवधि के दौरान तनाव कम रखने और वार्ता को अस्थायी रूप से रोकने पर सहमति बनाई है।

ईरान में लाखों लोगों की मौजूदगी

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में तेहरान समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा के दौरान ईरान के वरिष्ठ नेताओं और आम नागरिकों को भावुक होते देखा गया। यह हाल के वर्षों में ईरान के सबसे बड़े सार्वजनिक शोक समारोहों में से एक माना जा रहा है। जबकि अंतिम संस्कार में बड़ी भीड़ का अर्थ पूरे देश की एक जैसी राजनीतिक सोच नहीं माना जा सकता।

कई दिनों तक चलेंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार को कई चरणों में आयोजित करने का फैसला किया है। तेहरान में शुरुआती श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद धार्मिक अनुष्ठान कोम में होंगे, जबकि अंतिम दफन उनके गृहनगर मशहद में किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की भी खबर है।

ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया हैं जब अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच तनाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। अंतिम संस्कार के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में मध्य पूर्व की स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर बनी रहेगी।

 

Read More  61 की उम्र में तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, दुल्हन गौरी स्प्रैट संग पहली तस्वीर आई सामने

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments