बेंगलुरु(Bengaluru) के HAL इलाके से एक बड़ी आईटी कंपनी के कैंपस में बने डे-केयर सेंटर को लेकर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे मामले के तुल पकड़ने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब डे-केयर से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। इन वीडियो में छोटे बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार की झलक दिखाई देने का दावा किया गया जिसके बाद अभिभावकों और स्थानीय प्रशासन में चिंता बढ़ गई।
पांच केयरटेकर पर केस दर्ज
HAL पुलिस स्टेशन में इस डे-केयर सेंटर में काम करने वाली पांच महिला केयरटेकर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने दो से तीन वर्ष की आयु के छोटे बच्चों के साथ दरिंदगी भरा व्यवहार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ शुरू कर दी है।

