HomeBreaking Newsब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को किया अगवा, फिर कैब को...

ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को किया अगवा, फिर कैब को कर दिया ब्लास्ट

कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को अगवा कर जबरन कैब में बैठाकर ले गया। हालांकि इस दौरान युवक ने प्रेमिक पर चाकू से कई वार भी किए और जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ देर बाद कार में धमाका हो गया, जिसमें प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका और कैब ड्राइवर घायल हो गए हैं।

ब्रेकअप के बाद रची साजिश

पुलिस के मुताबिक, मृतक प्रेमी की पहचान 30 वर्षीय नागेंद्र के रूप में हुई है। नागेंद्र अंकोला का निवासी था और बेंगलुरु में रहता था। महिला बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन के पद पर काम कर रही है। बता दें कि दोनों पहले रिश्ते में थे, लेकिन कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। महिला ने नागेंद्र का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। बीते शनिवार सुबह नागेंद्र महिला के जयनगर स्थित किराए के घर पहुंचा। जहां इन दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमी ने महिला को जबरन कैब में बैठा लिया और अंकोला की ओर निकल गया।

रास्ते में दी जान से मारने की धमकी

इसी दौरान महिला के परिजनों ने जयनगर थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, सफर के दौरान नागेंद्र महिला से कहता रहा कि वह पहले उसे मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने महिला को किसी विस्फोटक या पेट्रोल बम जैसी वस्तु भी दिखाई थी। हालांकि जब प्रेमी ने महिला पर चाकू से वार किया, तो ड्राइवर ने कैब को सुरक्षित जगह पर रोक दी। महिला को मौका मिलते ही वह कार से बाहर निकल गई। इसके कुछ देर बाद ही कैब में जोरदार विस्फोट हुआ और वह आग की लपटों में घिर गई। नागेंद्र बाहर नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई।

तुमकुरु SP ने क्या कहा?

तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक केवी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कार पूरी तरह जल चुकी थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक नागेंद्र और महिला पहले रिश्ते में थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद उसने महिला का अपहरण कर लिया था।

Read More

CM योगी आज हाथरस को देंगे 486 करोड़ की सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित, कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments