दिल्ली के द्वारका में देर रात हुई फायरिंग की घटना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस इस मामले पर चुप है। सूत्रों के मुताबिक, हेड कांस्टेबल फरार है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
आरोपी कांस्टेबल फरार
कल रात करीब 2 बजे द्वारका के बाहरी इलाके जाफरपुर कला में स्पेशल सेल में तैनात हैंड कांस्टेबल नीरज ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल नीरज का घर जाफरपुर कला की मेन रोड पर है, जबकि कुछ मजदूर अंदर की कॉलोनी में रहते हैं।
मजदूर पार्टी कर रहे थे और नशे में थे। शोर मचाने पर बहस हो गई, जिसके बाद हेड कांस्टेबल ने गोली चला दी। कांस्टेबल ने भी शराब पी रखी थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी कांस्टेबल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मर्डर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिवार को सौंप दी जाएगी।
हाल ही में करोल बाग में भी हुई थी फायरिंग
हाल ही में, दिल्ली के करोल बाग में शूटिंग की घटना हुई। फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। यह घटना सुबह 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई। पुलिस को मौके से दो खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है।
READ MORE: राम मंदिर परिसर में भव्य आयोजन, 29 अप्रैल को शिव मंदिर पर ध्वजा फहराएंगे CM योगी

