HomeBreaking Newsकश्मीर की बेटी अनवी कौल ने अमेरिका में बढ़ाया भारत का मान,...

कश्मीर की बेटी अनवी कौल ने अमेरिका में बढ़ाया भारत का मान, North Carolina की “टॉप वुमन लीडर्स 2026” की लिस्ट में हुई शामिल…

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली अनवी कौल(Anvi Kaul) ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। फिलहाल वह अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं और उन्हें नॉर्थ कैरोलिना की “टॉप वुमन लीडर्स 2026” सूची में स्थान मिला है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत सफर की पहचान है, बल्कि भारत के लिए भी गर्व का विषय है।

अनवी इस समय ड्यूक इंजीनियरिंग स्टूडेंट गवर्नमेंट की को-प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह 1,400 से अधिक अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग छात्रों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसके साथ ही वह ड्यूक के सेंटर फॉर बायोमॉलिक्यूलर एंड टिश्यू इंजीनियरिंग की मुसाह लैब में अंडरग्रेजुएट रिसर्चर के तौर पर भी काम कर रही हैं। यहां वह किडनी से जुड़ी बीमारियों पर चिप-बेस्ड आधुनिक तकनीक के जरिए शोध कर रही हैं।

उनकी अकादमिक उपलब्धियां भी बेहद प्रभावशाली रही हैं। अनवी ने 4.0 का परफेक्ट GPA हासिल किया है और उन्हें Dean Distinction List में भी जगह मिली है। इसके अलावा वह Pratt Research Fellow, Teaching Assistant और Peer Success Leader जैसी जिम्मेदार भूमिकाएं भी निभा चुकी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह सांस्कृतिक और छात्र गतिविधियों में भी सक्रिय रहती हैं।

कहां से हुई शुरुआती शिक्षा ? 

उनकी शुरुआती शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई, जहां उन्होंने इंटरनेशनल बैकालॉरिएट (IB) में 45/45 का शानदार स्कोर हासिल किया था। स्कूल के दौरान भी वह नेतृत्व भूमिकाओं में रही हैं, जैसे स्टूडेंट काउंसिल कैप्टन और मॉडल यूनाइटेड नेशंस की हेड ऑफ प्रेस।

अनवी की उपलब्धी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

अनवी कौल की यह उपलब्धि भारतीय युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सफलता यह दिखाती है कि समर्पण, मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य के साथ कोई भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। आज वह उन युवाओं के लिए मिसाल बन गई हैं जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : 28 दिनों में ‘धुरंधर’ का महा-रिकॉर्ड, बनी 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली इंडियन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments