Uttarakhand Election 2022 :केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और CM पुष्कर सिंह धामी ने आज बागेश्वर में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बागेश्वर में विजय संकल्प यात्रा की शुरआत की इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 2G, 3G और कई अन्य घोटाले किए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी सरकार के 7 साल पूरे हुए है। लेकिन राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी प्रधानमंत्री मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप भी नहीं लगा सकता ।

इसी के साथ अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्ल विकासोन्मुखी सरकार दी है,और अटल जी ने एक साथ झारखंड, उत्तराखंड औऱ छतीसगढ़ राज्य बनाने का काम किया, लेकिन कहीं कोई मारपीट नहीं हुई है। शांति से सभी बिल पास हुए। वहीं जब कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस ने तेलंगाना राज्य बनाया था। जिसका इनके ही सांसद विरोध किया करते थे और कांग्रेस इन्हें संसद से बाहर कर देती थी ।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और CM पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से विजय संकल्प यात्रा का शुभांरभ करने बागेश्वर जिले के नुमाइसखेत मैदान पहुंचे। इस दौरान उनका छोलिया नृत्य से भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। कुमाऊं में BJP की विजय संकल्प यात्रा बागेश्वर से शुरू हुई है। यह यात्रा कुमाऊं के सभी जिलों में जाएगी।