PM मोदी का क्रोएशिया में हुआ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शानदार स्वागत
क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया में ज़ाग्रेब के एक होटल पहुंचे जहां पर उन्होंने भारतीय प्रवासियों का अभिवादन किया और उनसे बातचीत की।
क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं, ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा है, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।
इससे पहले क्रोएशिया पहुंचने पर होटल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत किया गया।
What's Your Reaction?






