अंतर्राष्ट्रीय T20 वर्ल्ड कप का आज भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस महामुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, यदि बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है तो क्या यह मैच दोबारा खेला जाएगा, जान लेते हैं कि क्या कहता है ICC का नियम ?
आज कोलंबो में बारिश की अधिक संभावना है, खासतौर पर भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच शुरू होने से पहले तेज बारिश आ सकती है और मैच के दौरान भी लगातार बारिश होने की संभावना है।
मैच रद्द हुआ तो क्या दोबारा होगा मुकाबला ?
भारत पाकिस्तान के बीच आज खेले जाने वाला महामुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ तो यह मैच दोबारा नहीं खेला जाएगा क्यूंकि, ICC के अनुसार इस T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप मैच या फिर सुपर-8 चरण के मैचों के लिए कोई भी रिजर्व डे का कोई नियम नहीं है, इसलिए ग्रुप A में इन दोनों टीमों का मैच दोबारा नहीं करवाया जाएगा जिस कारण दोनों की टीमों को बराबर अंक बांट दिए जाएंगे।















