Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsलुधियाना पश्चिम उपचुनाव : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने BJP प्रत्याशी...

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने BJP प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पंजाब पहुंची, जहां उन्होंने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता के समर्थन में चुनाव प्रचार किया, इस दौरान उन्होंने सरकार पर जुबानी हमला भी किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

गौरतलब हो कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी जिसके बाद अब इस सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments