Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली BJP विधायक और सांसदों से मिले PM मोदी, CM रेखा गुप्ता और...

दिल्ली BJP विधायक और सांसदों से मिले PM मोदी, CM रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के बीजेपी सभी विधायक, सांसदों और पदाधिकारियों से मुलाकात की है, दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पीएम मोदी की विधायकों से ये पहली मुलाकात है। करीब तीन घंटे चली मुलाकात में जनता से जुड़ाव, संगठन मजबूती और सरकारी अधिकारियों से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने पर चर्चा हुई।

पीएम ने विधायकों को अधिकारियों से बेवजह विवाद से बचने और ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामलों में हस्तक्षेप ना करने का सुझाव दिया, इस दौरान विधायकों के साथ सीएम रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।

इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने संगठन सरकार और विधायक तीनों के महत्व को समझने की कोशिश की, प्रधानमंत्री ने विधायकों को स्पष्ट संदेश दिया कि वह जनता के बीच में रहे अपनी छवि सुधारे और संगठन के लिए विशेष तौर पर कम करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments