Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsCM भगवंत सिंह मान ने किया शुभारंभ, 8.55 करोड़ की लागत से...

CM भगवंत सिंह मान ने किया शुभारंभ, 8.55 करोड़ की लागत से बने तहसील परिसर का किया शुभारंभ

जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात मुखरता से रखने वाली पंजाब सरकार ने एक और बड़ा काम किया है, सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने आज पटियाला के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है, दरअसल, मुख्यमंत्री ने आज खुद पटियाला के दूधनसाधां पहुंचकर नए बने तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया है। सीएम भगवंत मान ने इस दौरान कहा है कि विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी और जनहित से जुड़े सभी काम जारी रहेंगे, पटियाला के दूधनसाधां में करोड़ों की लागत से बने तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन मान सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है, दावा किया जा रहा है कि इस एक काम से सरकारी काम के लिए तहसील जाने वालों को सहूलियत होगी और उनका काम चुटकियों में हो जाएगा।

जनहित से जुड़े कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक और आयाम जोड़ दिया है। सीएम मान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में पटियाला के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। पटियाला के दूधनसाधां में नवनिर्मित तहसील परिसर जनता को समर्पित कर दिया गया है। भगवंत मान सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 8 करोड़ 55 लाख रुपये है। नए तहसील परिसर को जनता को समर्पित करते हुए सीएम मान ने इस मौके पर मौजूद कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि विकास कार्य जारी रहेंगे और पंजाब के लोगों के हित में नीतियां बनाने का सिलसिला भी जारी रहेगा।

मान सरकार के प्रयास से चुटकियों मे निपटेंगे सरकारी काम-काज

मालूम हो कि तहसील परिसर वह जगह है, जहां सरकारी कामकाज के लिए रोजाना हजारों लोग जुटते हैं। कुछ लोग राजस्व संबंधी कामों के लिए तहसील पहुंचते हैं, तो कुछ को अपना रजिस्ट्रेशन दुरुस्त करवाना होता है। ऐसे में अगर व्यवस्था दुरुस्त न हो तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार ने लोगों की जरूरतों को समझते हुए पटियाला जिले के दूधनसाधां में नए बने तहसील परिसर का उद्घाटन किया है। दावा किया जा रहा है कि भगवंत मान सरकार के इस एक कदम से तहसील परिसर में व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी और लोगों के सरकारी काम चुटकियों में हो सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments