Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsअयोध्या में उत्सव का माहौल, श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा...

अयोध्या में उत्सव का माहौल, श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पर समारोह

अयोध्या की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊंचाई मिलने जा रही है. आज श्री राम मंदिर के पहले तल पर बने राम दरबार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. ये अनुष्ठान अभिजीत मुहूर्त के दौरान होगा, जब दिन का सबसे शुभ और पवित्र समय होता है.

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे. बता दें कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन भी है. इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कई समारोह आयोजित किए जा रहे हैं. सीएम योगी को उनके जन्मदिन पर देश विदेश से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments