Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल, पंजाब सहित 5 राज्यों में किया...

ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल, पंजाब सहित 5 राज्यों में किया गया ब्लैकआउट 

ऑपरेशन शील्ड के तहत आज पंजाब, हरियाणा समेत पाकिस्तान सीमा से सटे 5 राज्यों में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस मॉक ड्रिल के बाद इन सीमावर्ती राज्यों में ब्लैकआउट भी किया गया।

पंजाब-हरियाणा समेत इन 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में ब्लैकआउट किया गया इससे पहले रेड सायरन बजा कर लोगों को अलर्ट भी किया गया।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण और नागरिकों को जागरूक करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान एयर रेड सायरन बजाए गए, आपातकालीन सेवाओं की सक्रियता, स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती, और नागरिकों की भागीदारी के साथ नकली हमले, विस्फोट, आगजनी, गैस लीक जैसी परिकल्पनाओं पर कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments