Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsबिल्ली कर रही थी जेल में ड्रग की तस्करी, लोगों ने बिल्ली...

बिल्ली कर रही थी जेल में ड्रग की तस्करी, लोगों ने बिल्ली का नाम रखा ‘नारकोमिची’ 

कोस्टा रिका की एक जेल में ड्रग तस्करी का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक बिल्ली को नशीली दवाओं की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। यह घटना तब सामने आई, जब पोकोसी (Pococí) जेल के गार्ड्स ने एक काली-सफेद बिल्ली को संदिग्ध हालत में जेल के पास पेड़ों के बीच घूमते हुए देखा।

जेल अधिकारियों ने देखा कि बिल्ली के शरीर पर कुछ बंधा हुआ है। पास जाकर जांच करने पर पता चला कि उसके शरीर पर दो सीलबंद पैकेट टेप से कसकर बांधे हुए थे। इन पैकेट्स में 235 ग्राम से अधिक मारिजुआना, 68 ग्राम क्रैक पेस्ट (कोकीन का रूप) और कुछ रोलिंग पेपर थे। अधिकारियों ने तुरंत बिल्ली को पकड़कर उसके शरीर से पैकेट्स को सावधानीपूर्वक कैंची से काटकर निकाला और ड्रग्स को जब्त कर लिया।

ड्रग्स की तस्करी में इस्तेमाल हुई इस बिल्ली को कोस्टा रिका की नेशनल एनिमल हेल्थ सर्विस को सौंप दिया गया, ताकि उसकी मेडिकल जांच की जा सके और उसे सुरक्षित रखा जा सके।

कोस्टा रिका के न्याय और शांति मंत्रालय ने इस घटना का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसमें देखा जा सकता है कि एक अधिकारी बिल्ली को पेड़ से नीचे उतारता है और फिर उसके शरीर से ड्रग्स निकालता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने बिल्ली को “नारकोमिची” नाम दिया-स्पेनिश में ‘नार्को’ (ड्रग्स से जुड़ा) और ‘मिची’ (बिल्ली के लिए प्रचलित शब्द) को मिलाकर।

देखें बिल्ली का मजेदार विडियो

https://youtube.com/shorts/mp-hkW7bnN8

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments