Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsगुरदासपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 पाकिस्तानी जासूस, NIA करेगी पूछताछ

गुरदासपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 पाकिस्तानी जासूस, NIA करेगी पूछताछ

पंजाब के गुरदासपुर जिले से पुलिस ने दो युवकों-सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों, सैनिकों की तैनाती और रणनीतिक स्थानों की जानकारी पाकिस्तान को भेजी थी।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा कर रहे थे, जिसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर क्षेत्रों में भारतीय सेना की गतिविधियां और प्रमुख रणनीतिक स्थानों की जानकारी शामिल थी।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान
भारत की सैन्य कार्रवाई और भारतीय सशस्त्र बलों की गतिविधियां लीक की थी।

गौरतलब हो कि हाल के दिनों में देशभर में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कई यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments