Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsUP में आज वन्यजीव सुरक्षा माह का आयोजन, वन्यजीवों की सुरक्षा को...

UP में आज वन्यजीव सुरक्षा माह का आयोजन, वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चलेगा अभियान

यूपी में 8 अप्रैल से 8 मई तक वन एवं वन्यजीव सुरक्षा माह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत वन अपराधों पर अंकुश लगाने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभागों में अभियान चलाया जाएगा। इसमें वन बल और पुलिस के साथ ही नेपाल सीमा पर SSB आदि सुरक्षा बलों की भी मदद ली जाएगी। साथ ही नागरिकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि यह अभियान 8 अप्रैल से 8 मई तक रोजाना चलेगा। यह अभियान हर दिन तीन शिफ्टों में चलाया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगी। इसके लिए प्रभागों में टीमें बनाई जा रही हैं। यह टीम वन भूमि पर अतिक्रमण भी हटाएगी।

जोनल / प्रभागीय वन संरक्षक अभियान के नोडल अधिकारी होंगे। वे प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय में स्थापित कमांड सेंटर को भेजेंगे। साथ ही नोडल अधिकारी की देखरेख में आम जनता को हरियाली बढ़ाने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं पर नजर रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के साथ ही ग्रामीणों को वनाग्नि की घटनाओं को कम करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

अग्निशमन नियंत्रण प्रकोष्ठ मुख्यालय के नोडल अधिकारी पीपी सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों में वन क्षेत्रों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा माह के दौरान आम जनता को भी जागरूक किया जाएगा। आम जनता से कहा जाएगा कि वे वनों या वन क्षेत्रों में आग लगने की छोटी से छोटी घटना की सूचना प्रभागीय वनाधिकारी या अग्निशमन नियंत्रण प्रकोष्ठ को दें, ताकि समय रहते घटनाओं को रोका जा सके। आम जनता को हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments