Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsखो-खो विश्वकप 2025 : भारतीय महिला टीम बांग्लादेश को 109-16 से हराकर...

खो-खो विश्वकप 2025 : भारतीय महिला टीम बांग्लादेश को 109-16 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

भारतीय महिला खो-खो टीम ने खो-खो विश्व कप 2025 के सेमीफइनल में जगह पक्की कर ली है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 17 जनवरी को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जहां भारतीय महिला टीम ने चारों टर्न में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश महिला टीम को 109-16 के बड़े अंतर से हराया, जिसके बाद अब भारतीय महिला टीम का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

खो-खो विश्व कप: भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश को 109-16 से हराकर सेमीफाइनल  में जगह बनाई

भारतीय टीम ने पहले टर्न में ही आक्रामक शुरुआत करते हुए 50 अंक बनाए, जबकि बांग्लादेश का खाता भी नहीं खुला। दूसरे टर्न में, भारतीय खिलाड़ियों ने 6 अंक जोड़े और बांग्लादेश को केवल 8 अंक हासिल करने दिया, जिससे भारत की बढ़त 56-8 हो गई। तीसरे टर्न में भी भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन को जारी रखा और फिर से 50 अंक बनाते हुए स्कोर को 106-8 कर दिया।

Kho Kho World Cup 2025: बांग्लादेश को रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय  महिला टीम | Times Now Navbharat

इसी शानदार लय में खेलते हुए भारतीय टीम ने चौथे टर्न में भी बांग्लादेश के अटैक को प्रभावी ढंग से रोका और 3 अंक जोड़े, जबकि बांग्लादेश ने केवल 8 अंक हासिल किए। इस तरह, भारत ने यह मैच 109-16 के चौंकाने वाले स्कोर से जीत लिया। कप्तान प्रियंका इंगले के नेतृत्व में टीम ने लगातार पांचवें मैच में शतक बनाया, जो उनकी उत्कृष्ट टीम वर्क और रणनीति का प्रमाण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments