Wednesday, March 4, 2026
Home Current News हरियाणा में 30 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अब लिखित परीक्षा पास...

हरियाणा में 30 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अब लिखित परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य

Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : सरकार ने प्रदेश के 30 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दी है। मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी की ओर से जारी किए गए प्रमोशन ऑर्डर में 1995 बैच के आईएएस विजयेंद्र कुमार को मुख्य सचिव ग्रेड दिया गया है। इसी तरह वर्ष 2000 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल और नितिन कुमार यादव को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड मिला है। वर्ष 2012 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों डॉ. प्रियंका सोनी, धीरेंद्र खडगटा, डॉ. शालीन, आमना तसनीम, अजय सिंह तोमर, धर्मेंद्र सिंह, रितु, जय कृष्ण अभीर, राम कुमार सिंह, सुशील कुमार, मनोज कुमार प्रथम और शक्ति सिंह को सलेक्शन ग्रेड दिया गया है।वर्ष 2009 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों यश गर्ग, पंकज, मनी राम शर्मा, सुजान सिंह, अशोक कुमार गर्ग, मोनिका मलिक, मुकेश कुमार आहूजा और शरणदीप कौर बराड़ को सुपर टाइम स्केल मिला है। इसी तरह, वर्ष 2021 बैच के सात आईएएस अधिकारियों लक्षित सरीन, नरेंद्र कुमार, निशा, सोनू भट्ट, विश्वजीत चौधरी, विवेक आर्य और यश जालुका काे सीनियर टाइम स्केल दिया गया है।

अब प्रमोशन के लिए लिखित परीक्षा करनी होगी पास
प्रदेश सरकार ने यह अनिवार्य कर दिया है कि अब प्रमोशन के लिए सरकारी कर्मचारियों को परीक्षा पास करनी होगी। मुख्य सचिव कार्यालय के मानव संसाधन विभाग की ओर से पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा का पूरा फ्रेम वर्क तैयार कर लिया गया है। सरकारी महकमों में ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा करनी होगी पास।