मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा कसते हुए अंधेरी इलाके से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है…इनके पास से 7 पिस्तौल और 21 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं…पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें संदेह है कि गैंग के निशाने पर कोई सेलिब्रिटी था…क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने लॉरेंस गैंग के सदस्यों को हिरासत में लिया…उनके हथियार ले जाने के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है…वहीं गिरफ्तार लोगों की पहचान विकास ठाकुर उर्फ विक्की, सुमित कुमार दिलावर, श्रेयस यादव, देवेंद्र सक्सेना और विवेक गुप्ता के रूप में की गई है…ये सभी राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं…
मुंबई से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 21 कारतूस बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

